बांका, जून 2 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। धोरैया पुलिस ने थाना क्षेत्र के महिला गांव से एक देसी पिस्तौल बरामद किया है। जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष सूरज कुमार वैभव ने बताया कि सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस द्वारा महिला गांव से देसी पिस्तौल की बरामदगी की गई है।उन्होंने बताया कि इसको लेकर महिला गांव निवासी मोहम्मद कासिम ने इसी गांव के मोहम्मद बाबर के विरुद्ध धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि आरोपित बाबर मोहम्मद कासिम के घर पर पहुंच गया तथा मिट्टी गिराने के पैसा के सवाल को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया।बताया गया है कि बाबर द्वारा कासिम पर गोली फायर कर दी गई।हो हल्ला होने पर आरोपित भाग गया। वहीं घटना में मोहम्मद कासिम का सर जख्मी हो गया।प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के आलोक में पुलिस ने गांव पहुंचकर देसी ...