बांका : महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद की बैठक 6 जून को
बांका, जून 4 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गरीबों के शोषण तथा जिले और राज्य की कथित चौपट विधि-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है। इस संबंध में राजद जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, आगामी 6 जून को जिला कार्यालय में जिलास्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले भर के पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि, बैठक में जनसमस्याओं को लेकर आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। इसके तहत 9 जून को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर राजद कार्यकर्ता विरोध कार्यक्रम आयोजित करेंगे। वहीं 17 जून को जिले भर के कार्यकर्ता एकजुट होकर जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- बांका : महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.