भागलपुर, जनवरी 5 -- बांका। बांका जिले के मकैता, बबूरा सहित पांच पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने सड़क, नल-जल, आवास, बिजली और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ग्राम सभा में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई। बैठक के माध्यम से ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया, जिससे विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...