बांका : मंदार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कल
बांका, अप्रैल 21 -- बौंसी, निज संवाददाता। मंदार स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रबंधकारिणी समिति की बैठक बुधवार को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा पत्र जारी कर संबंधित पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों को सूचना दी गई है। बैठक में मंदिर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही लंबे समय से लंबित मामलों पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। मंदिर के विकास, व्यवस्थाओं में सुधार तथा अन्य आवश्यक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। बैठक में बौंसी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष सहित लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के सभी सदस्यों को उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित किया गया है बैठक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- श्री राम-जानकी ठाकुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.