भागलपुर, मार्च 9 -- बांका। एक संवाददाता जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर इन दिनों पेयजल की समस्या गहराती जा रही है। खासकर शैक्षणिक परिभ्रमण पर आने वाले छात्रों और पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पर्वत पर पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को नीचे से पानी लेकर चढ़ना पड़ता है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मंदार पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पर्वत पर स्थायी पेयजल व्यवस्था की जाए ताकि पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। पर्यटन स्थल होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर लोगों ने चिंता जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.