भागलपुर, दिसम्बर 8 -- बांका। प्रसिद्ध मंदार महोत्सव व बौसी मेला के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आज डीएम की अध्यक्षता में मेला ग्राउंड में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधा, पार्किंग व्यवस्था, स्टॉल आवंटन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। प्रशासन इस वर्ष मेला को और आकर्षक तथा सुव्यवस्थित बनाने की तैयारी में जुटा है। स्थानीय स्तर पर भी व्यापारी और समाजसेवी मेला आयोजन में सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। बैठक में पुलिस-प्रशासन, पर्यटन विभाग, नगर पंचायत और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। उम्मीद है कि इस बार मेला में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी, जिससे स्थानीय व्यापार को भी फायदा मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...