बांका, सितम्बर 23 -- बौंसी, निज संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर मंदार पहुंचे। बौंसी रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने वन विभाग के अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ बैठक कर मंदार एवं बांका वन प्रमंडल में चल रहे पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों की जानकारी ली। इसके पश्चात अश्विनी चौबे कामधेनु मंदिर परिसर में अपने निजी सहायक सबलपुर निवासी संजीव भगत के पुत्र अद्विक के अन्नप्राशन संस्कार में शामिल हुए और बच्चे को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के बाद वे भागलपुर होते हुए बक्सर के लिए रवाना हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...