भागलपुर, फरवरी 17 -- बांका, एक संवाददाता। मंदार पर्वत पर फैले कचरे के अंबार से इसकी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था दोनों प्रभावित हो रहे थे। इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने सफाई अभियान की शुरुआत की। सफाई कर्मियों ने पर्वत परिसर में जमा प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को हटाने का कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी अभियान में भाग लेकर सहयोग किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्लास्टिक उपयोग पर रोक के लिए सख्ती बरती जाएगी। श्रद्धालुओं से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.