बांका : मंदार क्षेत्र में गर्मी की दस्तक के साथ गहराया पेयजल संकट
भागलपुर, अप्रैल 3 -- बांका। मंदार क्षेत्र में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। प्रखंड के कई गांवों और बाजार क्षेत्रों में पानी की कमी से लोग परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई चापाकल या तो खराब पड़े हैं या उनका जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे पर्याप्त पानी नहीं निकल पा रहा है। बाजार में भी दुकानदारों और राहगीरों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खराब चापाकलों की मरम्मत कराने तथा वैकल्पिक पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.