भागलपुर, मार्च 6 -- बांका। एक संवाददाता आनंदपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि भैरोगंज बाजार में एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त है। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर भैरोगंज बाजार से परमेश्वर दास को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई में गोरा गांव से शराब के नशे में हंगामा कर रहे सिंटु यादव को भी पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया। थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और शराब सेवन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और आम लोगों ने पुलिस की पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.