बांका, अप्रैल 28 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के इंटर स्तरीय बालिका उच्च विद्यालय, भैरोगंज को शिक्षा विभाग द्वारा मॉडल स्कूल का दर्जा मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्राओं एवं अभिभावकों ने खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार यादव ने बताया कि मॉडल स्कूल चयन के लिए निर्धारित सभी मानकों पर विद्यालय खरा उतरा है। जिलाधिकारी के विशेष पहल से विद्यालय का चयन संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पर्याप्त वर्ग कक्ष, स्वच्छ शौचालय, चहारदीवारी, खेल मैदान, शुद्ध पेयजल एवं बिजली जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- जिले के 16 मॉडल स्कूलों में खुलेगा सुनहरा भविष्य का द्वार उन्होंने यह भी बताया कि छात्राओं को...