बांका : भूसा रखने को लेकर भाइयों में मारपीट, दंपती घायल
बांका, मई 29 -- बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी थाना क्षेत्र के घुटिया गांव में साझा सीढ़ी पर रखे भूसे को हटाने को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। बुधवार देर रात शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें सिलधर मंडल और उनकी पत्नी द्रोपती देवी घायल हो गए। दोनों का इलाज बौंसी रेफरल अस्पताल में कराया गया। घायलों ने नूनमनी मंडल एवं उनके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने आरोपों को गलत बताते हुए पहले मारपीट करने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। यह भी पढ़ें- बांका : भूसा रखने को लेकर भाइयों में मारपीट, दंपती घायल यह भी पढ़ें- मारपीट की घटना में तीन लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.