भागलपुर, मार्च 13 -- बांका। एक संवाददाता । भीखनपुर पैक्स में धान खरीद का लक्ष्य कम कर दिए जाने से क्षेत्र के किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि पैक्स में निर्धारित लक्ष्य जल्दी पूरा हो जाने के कारण उनका धान खरीद नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को लेकर पैक्स अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में बताया कि क्षेत्र में अभी भी बड़ी मात्रा में किसानों के पास धान उपलब्ध है, लेकिन लक्ष्य कम होने से पैक्स द्वारा खरीद बंद होने की स्थिति बन गई है। इससे किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और उन्हें निजी व्यापारियों को कम कीमत पर धान बेचने की मजबूरी हो रही है। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्त...