बांका, मई 9 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर-कठौन पैक्स के सुबखा स्थित पैक्स गोदाम में शुक्रवार को आग लगने से करीब 200 क्विंटल धान जलकर नष्ट हो गया। कयास लगाया जा रहा है कि असमाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। भवानीपुर -कठौन के पैक्स अध्यक्ष प्रियेश कुमार सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली कि किसी ने जान बूझकर पैक्स गोदाम में आग लगा दिया है। पैक्स अध्यक्ष श्री सिंह के पहुंचते ही अग्निशमन वाहन भी वहां पहुंच चुकी थी और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इधर पैक्स अध्यक्ष ने रजौन थाना को आवेदन देकर कहा है कि गोदाम का चदरा हटाकर एवं खिड़की से पुआल लकड़ी जलावन के सहारे असमाजिक तत्वों द्वारा पैक्स गोदाम में आग लगाया गया है। यह भी पढ़ें- बांका : भवानीपुर-कठौन पैक्स गोदाम मे लगी आग, 200 क्विंटल धान जलकर राख आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.