बांका, जुलाई 26 -- बौंसी, निज संवाददाता। श्रावणी मेला के मद्देनजर बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित भलजोर अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग ने शनिवार को बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक मिनी ट्रक से 3546 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। हालांकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

शराब की बरामदगी उत्पाद अधीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार सुबह करीब छह बजे चेकपोस्ट पर एक संदिग्ध मिनी ट्रक को रोककर उसकी जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई 394 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 3546 लीटर है। उत्पाद विभाग ने शराब और मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक के फरार हो जाने के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

तस्करों की पहचान विभाग वाहन के...