भागलपुर, मई 2 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका जिले के भदरिया गांव में महारूद्र यज्ञ के आयोजन को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर गांव में उत्साह चरम पर है। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल होंगी। शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर यज्ञ स्थल तक पहुंचेगी। आयोजकों ने बताया कि महारूद्र यज्ञ के माध्यम से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक माहौल बनने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.