भागलपुर, मार्च 2 -- बांका । एक संवाददाता ऐतिहासिक भगवान मधुसूदन मंदिर परिसर में आज विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया जाएगा। इसके साथ ही मंदार क्षेत्र में भगवान मधुसूदन की पारंपरिक होलिकोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। पुजारियों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी की गई है। शाम को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। स्थानीय मान्यता के अनुसार यहां का होलिकोत्सव काफी प्राचीन है और दूर-दराज से लोग इसमें शामिल होने पहुंचते हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.