भागलपुर, दिसम्बर 15 -- बांका: विश्व प्रसिद्ध बौसी मेला को लेकर जिला प्रशासन जोर-शोर से तैयारियों में जुट गया है। मंदार पर्वत क्षेत्र में साफ-सफाई, बिजली, पानी, सड़क एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को समय पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण की विशेष योजना बनाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्थायी चिकित्सा शिविर, वहीं अग्निशमन और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदार पर्वत पर सीढ़ियों, रोपवे एवं आसपास के क्षेत्रों की मरम्मत और सजावट का कार्य भी तेजी से चल रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और मेला शांतिपूर्ण एवं सफ...