बांका : बौसी बाजार से साइकिल की चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद
भागलपुर, मई 18 -- बौसी से हरिनारायण की रिपोर्ट बौसी बाजार में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बुधवार का है, जहां बाजार क्षेत्र से एक साइकिल चोरी हो गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि साइकिल मालिक बाजार में खरीदारी करने आया था और दुकान के बाहर साइकिल खड़ी कर अंदर चला गया। इसी दौरान एक युवक मौके पर पहुंचा और मौका देखकर साइकिल लेकर फरार हो गया।जब पीड़ित बाहर निकला तो साइकिल गायब देख उसके होश उड़ गए। आसपास खोजबीन करने के बाद दुकानदारों ने सीसीटीवी फुटेज देखा, जिसमें एक युवक साइकिल ले जाते स्पष्ट दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी बौसी थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान में जुट गई है। बाजार के व्यवसायियों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.