भागलपुर, जनवरी 12 -- बांका। बेलहर बाजार में बीती रात अचानक भीषण आग लगने से वीरेंद्र भगत की चाय और किराना की दुकान जलकर राख हो गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में दोनों दुकानों का सारा सामान जल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित दुकानदार के अनुसार आग से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.