बांका, मई 30 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। तलैया क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित तीन रात्रियों के नाइट टूर्नामेंट का समापन उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले रात्रि में लीग चरण खेले गए, दूसरे रात्रि में क्वार्टरफाइनल व सेमीफाइनल मैचों का आयोजन किया गया और तीसरी रात्रि को निर्णायक फाइनल मुकाबला खेला गया। यह भी पढ़ें- पृथ्वीपुर ने देवानंदपुर को हराया, स्टेडियम की मांग उठाईफाइनल मुकाबला फाइनल में बृजेश इलेवन और स्टार 11 (तिलैया) आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर बृजेश इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 6 ओवरों में 60 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी स्टार 11 अपनी लक्ष्य पूर्ति से विफल रही और सिर्फ 45 रन पर ऑलआउट हो गई। परिणामस्वरूप बृजेश इलेवन ने फाइनल जीत लिया। यह भी पढ़...