भागलपुर, मार्च 17 -- बांका, एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड में सोमवार की रात हुई हल्की बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को काफी लाभ मिला है। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश फसल के लिए संजीवनी साबित हुई है, जिससे उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद है। हालांकि मौसम में बदलाव के कारण ओलावृष्टि और तेज आंधी की आशंका भी बनी हुई है, जिससे किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। कई किसानों ने बताया कि अगर ओला गिरा तो तैयार फसल को भारी नुकसान हो सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने और मौसम के पूर्वानुमान पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है। फिलहाल बारिश से खेतों में नमी बनी है, जो फसल के लिए लाभकारी मानी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...