भागलपुर, मई 2 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका जिले के हस्तिनापुर गांव में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर महावीर मंदिर परिसर में श्रीराम भक्त हनुमान की प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई। इस अवसर पर गांव में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रतिमा स्थापना के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस आयोजन से गांव में धार्मिक एकता और भाईचारे का संदेश गया है। पूरे दिन मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनी बुद्ध पूर्णिमा, निकली भव्य शोभायात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.