बांका : बारिश थमने के बाद दूसरे दिन उमस भरी गर्मी ने की वापसी, परेशान रहे जिले के लोग
बांका, सितम्बर 28 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में लगातार हुई बारिश के बाद सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। बारिश थमने के दूसरे दिन उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से ही वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। घरों से लेकर बाजार और सरकारी कार्यालयों तक लोग उमस से परेशान नजर आए। साथ ही दोपहर के समय गर्मी का असर और बढ़ गया। मौसम में आए इस बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिला। सोमवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। जहां सर्दी, खांसी, बुखार, गले में दर्द और वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी में काफी देर तक चहल-पहल बनी रही। वहीं चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं दीं और मौसम में बदलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.