भागलपुर, जनवरी 20 -- बांका। बाराहाट थाना परिसर में आज दोपहर तीन बजे से सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में पूजा समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और स्थानीय बुद्धिजीवी शामिल होंगे। थाना प्रभारी द्वारा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था, जुलूस, डीजे प्रतिबंध और समय सीमा पर चर्चा की जाएगी। प्रशासन की ओर से अपील की जाएगी कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की बात कही जाएगी। बैठक को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.