बांका, जून 27 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। बाराहाट के अंचलाधिकारी सीओ विकास कुमार का तबादला हो गया है। उनके स्थान पर राजेश कुमार नए अंचलाधिकारी के रूप में जल्द योगदान देंगे। तबादले की सूचना मिलते ही अंचल कार्यालय के कर्मियों जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों में मिश्रित भावनाएं देखने को मिलीं।अपने कार्यकाल के दौरान सीओ विकास कुमार ने राजस्व प्रशासन को सुदृढ़ बनाने भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन अतिक्रमण से जुड़े मामलों के समाधान तथा आम लोगों की समस्याओं के निवारण में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली पारदर्शिता और जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता की लोगों ने खुलकर सराहना की पंचायत जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने कहा कि विकास कुमार ने हमेशा जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और नियमों के अनुरूप उनका समाधान...