बांका : बाबुमहल चर्च में गुड फ्राइडे पर जुलूस, पुलिस प्रशासन अलर्ट
भागलपुर, अप्रैल 3 -- बांका:। आनंदपुर थाना क्षेत्र के बाबुमहल चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा और जुलूस का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर चर्च परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईसाई समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। जुलूस चर्च परिसर से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः चर्च में समाप्त होगा। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। आनंदपुर थाना पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.