भागलपुर, जुलाई 15 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर आनंद मार्ग स्कूल के समीप मंगलवार देर रात अस्पताल लाई जा रही एक बुजुर्ग महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्चतर चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। बताया जाता है कि महिला की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे बाइक से अस्पताल ला रहे थे। इसी दौरान असंतुलन होने से वह सड़क पर गिर गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : करंट लगने से महिला मूर्छित, बेहतर इलाज के लिए रेफर घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। चिकित्सकों ने समय पर इलाज की आवश्यकता बताई है। ...