बांका, मार्च 26 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर-बांका पथ पर महारानी स्थान फतेहपुर के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंग्लिश गांव के लव कुमार अपनी भाभी लक्ष्मी कुमारी एवं भतीजा गौरव कुमार के साथ बाइक से अमरपुर बाजार आ रहे थे। फतेहपुर महारानी स्थान के समीप पहुंचते ही सामने से तेज गति आ रहे बाइक चालक ने उन्हें धक्का मार दिया जिसमें महिला बाइक से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को देते हुए उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...