भागलपुर, मार्च 13 -- बांका। नगर प्रतिनिधि बांका थाना क्षेत्र के प्रभावती नगर, बसंतपुर गांव में गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध दंपति की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान कैलाश यादव(70) और उनकी पत्नी समरी देवी(65) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों दंपति घर के पास बने गोहाल में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.