भागलपुर, जून 1 -- बांका से जितेद्र झा की रिपोर्ट सोमवार को बांका जिले में मौसम का मिजाज फिर गर्म हो गया। सुबह से तेज धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम देखी गई। गर्मी बढ़ने से बिजली और पेयजल की मांग में भी इजाफा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...