बांका, मार्च 26 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर-कजरैली पथ पर तेतरिया मोड़ के समीप बुधवार को बस एवं जुगाड़ गाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर में जुगाड़ गाड़ी चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल चालक डुमरामा के मो मनन मंसूरी के परिजनों ने बताया कि वह अपनी जुगाड़ गाड़ी पर भागलपुर से डीप फ्रीजर एवं अन्य सामान लाद कर अमरपुर की ओर आ रहे थे। तेतरिया मोड़ पर पहुंचते ही सामने से आ रही बस ने उन्हें धक्का मार दिया जिसमें उनका एक पैर कई जगहों से टूट गया। घटना की जानकारी मिलने पर उनके परिजन वहां पहुंचे तथा उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉ अपूर्व अमन सिंह ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.