भागलपुर, मार्च 9 -- बांका। एक संवाददाता शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के विष्णुपुर गांव स्थित बसुहारा नाथ महादेव मंदिर परिसर में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के साथ ही नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में वृंदावन से पधारे कथावाचक श्रीराम शास्त्री श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की कथा का रसपान कराएंगे। आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन शाम में कथा प्रवचन के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन होगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल होंगे और गांव का वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आसपास के गांवों में भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.