बांका, मई 4 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना क्षेत्र के बसुआरा गांव की निशा रानी( 57 वर्षीय) पर भूमि विवाद को लेकर उनके ही परिवार के लोगों ने जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पीड़िता के आवेदन पर रजौन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि सरकारी अंचल अमीन सुरेंद्र कुमार राउत मौजा नयाडीह (थाना नंबर 04, खाता संख्या 123, खसरा 216) में बिना पूर्व सूचना के जमीन की मापी करने पहुंचे थे। निशा रानी के अनुसार, जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई तब उसके अपने देवर राजेश प्रसाद सिंह ने गाली-गलौज करते हुए लाठी से उनके दाहिने पैर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। यह भी पढ़ें- बांका : बसुवारा की महिला पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज इसके बाद रजनीश कुमार (30 वर्ष), नेहा कुमारी (27 वर्ष), नूतन देवी (45 व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.