भागलपुर, अप्रैल 6 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र के बसविट्टा गांव में पुराने पंचायत भवन के समीप स्थित लगभग पांच बीघा जमीन पर अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीण गोलबंद हो गए हैं। इस संबंध में पौकरी पंचायत के सरपंच सहित कई ग्रामीणों ने बैठक कर प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त जमीन सार्वजनिक उपयोग की है, जिस पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। इससे गांव के विकास कार्यों और सामुदायिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो रही है। सरपंच ने कहा कि यदि जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को लिखित आवेदन देने की भी बात कही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.