भागलपुर, मार्च 17 -- बांका, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़ी खजूरी गांव से पुलिस ने नक्सली गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में अंगद उर्फ वरुण राम को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि वह पिछले 11 वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं और उससे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था और मजबूत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.