भागलपुर, अप्रैल 17 -- बांका से जितेन्द्र झा की रिपोर्ट जिले के मकदुमा पछियारीचक गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो धीरे-धीरे बड़े लोगों तक पहुंच गई और देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया। मारपीट में घायल दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.