बांका : फुल्लीडुमर प्रखंड में देर रात तक हुआ पहलाम
बांका, जून 27 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न मुस्लिम बाहुल्य गांव में मुहर्रम का त्योहार धूमधाम मनाया गया। शुक्रवार की अहले सुबह प्रखंड के पुरानी राता, खेसर, खजाना, चोन्हा बथान, मंझली कुशाहा, गोड़ा, गोरखडीह, इटहरी आदि गांवों के इमाम वाड़े से बाजे-गाजे के साथ ताजिया निशान निकाल गया। जहां आसपास के गांवों में दिनभर दर्जनों युवाओं ने पारंपरिक हरवे-हथियार, लाठी-डंडे, तलवार, फरसा के साथ घूम-घूमकर कई तरह के करतब दिखाएं। इस दौरान पुरानी राता, डलवा मोड़, खेसर बाजार, चोन्हा बथान, फुल्लीडुमर गादी राता आदि गांवों एवं बाजारों में सैकड़ों की संख्या में युवाओं की टोली ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- शंभूगंज में मुहर्रम के अवसर पर निकाला गया भव्य ताजिया जुलूस निशान पुरानी राता के मो. फारूक, मो.रशीद, मो.अह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.