बांका : फुल्लीडुमर और गोड़ा में आज लगेगा पीएम सुरक्षित मातृत्व शिविर
भागलपुर, जुलाई 9 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गोड़ा में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच की जाएगी और उन्हें आवश्यक दवाएं तथा चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महिलाओं का रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन तथा अन्य जरूरी जांच की जाएगी। साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान कर संबंधित महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया जाएगा। चिकित्सकों द्वारा संतुलित आहार, नियमित जांच, संस्थागत प्रसव और नवजात शिशु की देखभाल के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : धोरैया सीएचसी में आज होगा पीएम सुरक्षित मातृत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.