बांका : फरार शराब तस्करों की गिरफ्तारी
भागलपुर, अप्रैल 15 -- बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका। वरीय संवाददाताजिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर दो फरार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी लंबे समय से शराब तस्करी के मामलों में फरार चल रहे हैं और इलाके में सक्रिय हैं। इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी भी सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में इस धंधे को पनपने नहीं दिया जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.