भागलपुर, अप्रैल 8 -- संतोष की रिपोर्ट बांका। आनंदपुर थाना क्षेत्र से फरार हुई एक युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि युवती बांका क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर महिला पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी की गयी, जिसमें युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि युवती के गायब होने के बाद परिजनों द्वारा थाना में आवेदन दिया गया था, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली। बरामद युवती को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.