बांका, अप्रैल 1 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के चान्दुआरी पंचायत अन्तर्गत मोहनडीह गांव में लंबे दिनों से करीब आधे दर्जन फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का असर अब दिखने लगा है। बीते 25 मार्च को आनंदपुर थाना पुलिस द्वारा गांव में डुगडुगी बजाकर लगभग आधा दर्जन फरार आरोपियों के घरों पर इश्तहार चस्पा किया गया था। पुलिस दबिश और लगातार कार्रवाई के दबाव में मंगलवार को तीन आरोपी रोहित कुमार शर्मा, शशिकांत शर्मा एवं कनोद शर्मा ने बांका न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध सरकारी वाहन को आग के हवाले करने के गंभीर मामले में अग्निशमन विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। उन्होंने स्पष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.