बांका, मई 12 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना कांड संख्या-22/25 के फरार अभियुक्त नीतीश कुमार, पिता सहदेव यादव, ग्राम दिग्गीबारी थाना आनंदपुर जिला बांका के घर पर मंगलवार को पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेशानुसार विधिवत इश्तेहार तामिला किया गया। इश्तेहार चस्पा की कार्रवाई आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस टीम ने गांव में माइकिंग कर लोगों को भी मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अभियुक्त को जल्द से जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि अभियुक्त निर्धारित समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो न्यायालय के आदेशानुसार उसके विरुद्ध कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.