बांका, मई 4 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के बांग्लागढ़ गांव से लापता हुए 7 वर्षीय बच्चे का शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार को घटना की जांच को लेकर एफएसएल टीम को बुलाया गया। यह भी पढ़ें- बच्ची की हत्या: जांच के लिए एसआईटी गठितजांच की प्रक्रिया टीम ने घटनास्थल एवं मृतक के घर पर पहुंचकर जांच की। इस मौके पर कटोरिया थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार भी मौजूद थे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के इलाके का भी निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की, ताकि घटना से जुड़े हर पहलू की जानकारी मिल सके। हालांकि, इस मामले में परिजनों की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर गंभीरता से छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें...