बांका, सितम्बर 30 -- पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि। सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, बांका ने बताया है कि राज्य संपोषित उच्च विद्यालय, पंजवारा के प्रभारी प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई है। लोक सूचना पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), शिक्षा विभाग, बांका की ओर से जारी पत्र के अनुसार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बांका के कार्यालय ज्ञापांक 1266, दिनांक 19 सितंबर 2026 के माध्यम से प्रभारी प्रधानाध्यापिका पिंकू कुमारी पर गैर-संचयी प्रभाव से एक वेतन वृद्धि पर रोक का दंड अधिरोपित किया गया है। यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अशोक कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष, बांका द्वारा 22 अगस्त 2026 को दायर सूचना आवेदन के जवाब में दी गई है। आवेदन 24 अगस्त 2026 को कार्यालय में ...