बांका : प्रथम सहयोग शिविर की तैयारी पूरी
भागलपुर, मई 18 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के घसिया एवं बटसार पंचायत भवन में 19 मई को आयोजित होने वाले प्रथम सहयोग शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई है। शिविर को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि शिविर में आम लोगों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य योजनाओं से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। शिविर में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांवों में प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से समय पर पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.