भागलपुर, जनवरी 24 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा को लेकर पूरे इलाके में उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है। विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं विभिन्न पूजा समितियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। शुक्रवार को पूजा समितियों द्वारा विसर्जन जुलूस निकाले जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, वहीं जुलूस मार्ग पर दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पूजा समितियों को समयबद्ध तरीके से विसर्जन करने तथा डीजे पर प्रतिबंध का पालन करने की हिदायत दी गई है। पूरे क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.