भागलपुर, मार्च 9 -- बांका। एक संवाददाता जिले के विभिन्न प्रखंडों में रविवार शाम से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिन भर तेज धूप के बाद शाम होते ही आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन किसानों में आंधी और बारिश को लेकर चिंता भी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा चलने से कई जगह पेड़ों की डालियां भी टूट कर गिरने की सूचना है। किसान खासकर गेहूं और दलहन की फसल को लेकर सतर्क हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि तेज आंधी या ओलावृष्टि हुई तो खेतों में तैयार फसल को नुकसान हो सकता है। फिलहाल लोग मौसम के अगले रुख पर नजर बनाए हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.