भागलपुर, जनवरी 24 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई एवं सजावट का कार्य किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी शहीद स्मारक पर सबसे पहले झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रशासन ने सभी विभागों को समय पर तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है। विद्यालयों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल भी शुरू हो गई है। पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी योजना बनाई जा रही है। गणतंत्र दिवस को लेकर आम लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.