भागलपुर, मई 4 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट प्रखंड के पैर पंचायत अंतर्गत डुरमरजोर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पिछले दो महीनों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। स्कूल में लगे हैंडपंप के खराब रहने के कारण बच्चों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी विकराल हो गई है। छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्हें घर से पानी लाना पड़ता है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, शिक्षकों का कहना है कि कई बार विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है। पानी के अभाव में स्कूल की साफ-सफाई और मिड-डे मील व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- भरतशिला में पेयजल से परेशान ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है ताकि बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.